छपरा के पूर्व DSP के तीन ठिकानों पर छापा, बालू माफियाओं से मिलीभगत के आरोप में हैं निलम्बित

शनिवार को EOU ने बालू के अवैध खनन और माफियाओं से मिलीभगत के आरोपित पूर्व DSP पंकज रावत के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।घटना से बालू माफियाओं से साठगांठ के आरोपित अधिकारियों में खलबली मच गई है ।

Sep 4, 2021 - 05:32
छपरा के पूर्व DSP के तीन ठिकानों पर छापा, बालू माफियाओं से मिलीभगत के आरोप में हैं निलम्बित

पटना:

आर्थिक अपराध ईकाई(EOU) की टीम ने शनिवार को छपरा के पूर्व SDPO पंकज रावत के तीन ठिकानों पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार EOU की टीम ने पूर्व SDPO पंकज के पटना के श्रीकृष्णापुरी , दानापुर के नासरीगंज और नालंदा के हिलसा स्थित उनके पैतृक आवास पर छापा मारा है। आपको बता दें की बालू के अवैध खनन और माफियाओं से मिलीभगत कर पूर्व SDPO पंकज रावत करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित की है। EOU ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ये कार्रवाई की है।

EOU इस मामले में अभी तक तीन अधिकारियों की संपत्तियों को खंगाल चुकी है

गौरतलब है कि बालू माफियाओं से सांठगांठ के मामले में हाल ही में गृह विभाग ने एक आदेश जारी किया था। जिसके तहत कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। जिसमें आरा के तत्कालिक SDPO पंकज रावत को भी पद से हटाया दिया गया था। बाद में उन्हें निलंबित भी कर दिया गया था।

आर्थिक अपराध ईकाई(EOU) ने एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें राज्य में बालू के अवैध खनन में संलिप्त पुलिस, खनन, परिवहन और राजस्व विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारियों की भूमिका और संलिप्तता की पुष्टि की थी। आर्थिक अपराध ईकाई(EOU) ने बहुत ही गोपनीय तरीके से बालू के अवैध खनन और काले कारोबार में माफियाओं का साथ देने वाले सरकारी कर्मियों को चिन्हित किया था।

आर्थिक अपराध इकाई ने अपनी रिपोर्ट में चिन्हित पूर्व SDPO पंकज रावत के खिलाफ शुक्रवार को अपने थाने में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया था। मुक़दमा दर्ज होने के बाद सर्च वारंट लेकर शनिवार को निर्धारित जगहों पर छापेमारी की गई है।

ग़ौरतलब है कि पंकज रावत को पहले ही निलंबित किया जा चुका है और अभी विभागीय कार्रवाई भी चल रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो अभी उन तमाम अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं जिन्हें बालू के अवैध धंधे में लिप्त पाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0