'पेड्डी' देखते ही भावुक हुए चिरंजीवी, बेटे राम चरण की फिल्म को बताया 'इन्क्रेडिबल ब्लॉकबस्टर'

Jun 4, 2026 - 17:04
'पेड्डी' देखते ही भावुक हुए चिरंजीवी, बेटे राम चरण की फिल्म को बताया 'इन्क्रेडिबल ब्लॉकबस्टर'

ENTERTAINMENT DESK : राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि निर्देशन की कमान बुची बाबू सना ने संभाली है।

फिल्म की रिलीज के बाद मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने बेटे राम चरण की तारीफ करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह इस प्रोजेक्ट के लिए राम चरण की कड़ी मेहनत और समर्पण को करीब से देख रहे थे। चिरंजीवी के मुताबिक 'पेड्डी' के किरदार में राम चरण ने खुद को पूरी तरह ढाल लिया है और उनकी मेहनत पर्दे पर साफ दिखाई देती है।

चिरंजीवी ने सिर्फ राम चरण ही नहीं बल्कि फिल्म की पूरी टीम की भी सराहना की। उन्होंने निर्देशक बुची बाबू सना के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कहानी को शानदार अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया है। साथ ही संगीतकार ए.आर. रहमान, निर्माताओं और तकनीकी टीम को भी सफलता के लिए बधाई दी।

वहीं, अभिनेता दुलकर सलमान ने भी 'पेड्डी' को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म को लेकर उन्हें बेहतरीन प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही हैं। दुलकर ने राम चरण को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह जल्द ही फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म को मिल रहे शुरुआती रिस्पॉन्स और इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन ने 'पेड्डी' को रिलीज के पहले दिन से ही सुर्खियों में ला दिया है। अब सभी की नजर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0