राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस : ट्रस्टी अनिल मिश्रा से बंद कमरे में पूछताछ, आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर की तैयारी
NEWS DESK : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्टी डॉ. अनिल राय से मंदिर के एक बंद कमरे में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) एक घंटे से पूछताछ चल रही है। आमंत्रित ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को कमरे के बाहर कुर्सी पर बैठाया गया है।
ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से रविवार को 3 घंटे पूछताछ हुई थी। अब उसे क्रॉस चेक करने के लिए अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ हो रही है। SIT आरोपियों लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में उनके रोल की पड़ताल कर रही है।
SIT गुरुवार दोपहर 3 बजे मंदिर पहुंची थी। SIT ने 11 दिन पहले 15 से 20 जून तक जांच की थी। उधर, अयोध्या पुलिस ने जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला को 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया है। अविनाश के घर से राम मंदिर का संदूक, 20 लाख कैश, एक हजार से अधिक डॉलर और गहने मिले थे। वह चढ़ावे की गिनती करता था।
प्रशासन ने चढ़ावा चोरी के आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े। आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर बुलडोजर चल सकता है। दोनों चढ़ावे की गिनती करते थे। अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA ने लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस थमा दिया है।
ट्रस्टी दिनेंद्र दास बोले- पूरी गलती गोपाल राव की
चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा- पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।
500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतरे
गुरुवार सुबह 11.45 बजे अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतर आए। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग कर नारेबाजी की। सिविल लाइन चौकी जाकर उन तीनों समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी।
चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। 25 जून को FIR हुई। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











