रांची में स्कूली वाहनों पर सख्ती, ओवरलोड वैन-बसों के खिलाफ चला अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

May 5, 2026 - 17:17
रांची में स्कूली वाहनों पर सख्ती, ओवरलोड वैन-बसों के खिलाफ चला अभियान, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

RANCHI : रांची में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला परिवहन विभाग ने ओवरलोड स्कूल वैन और बसों के खिलाफ व्यापक जांच अभियान चलाया, जिसमें कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।

रांची में स्कूली वाहनों पर सख्ती

यह अभियान डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि बार-बार चेतावनी और जागरूकता के बावजूद कई वाहन संचालक अधिक मुनाफे के लिए क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठा रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ रही है।

नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग ने मौके पर ही नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान काटे और स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे मामलों में वाहन जब्त करने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और केवल नियमों का पालन करने वाले वाहनों का ही उपयोग सुनिश्चित करें।

फिलहाल रांची में शुरू हुआ यह अभियान साफ संकेत देता है कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0