जापान में गूंजेगा ‘धुरंधर’ का दम, रणवीर सिंह की फिल्म अब रिलीज को तैयार
भारतीय फिल्मों के लिए जापान तेजी से उभरता हुआ मार्केट बन रहा है। ऐसे में धुरंधर की यह रिलीज इसके वैश्विक कलेक्शन को और मजबूती दे सकती है।
ENTERTAINMENT DESK : रणवीर सिंह स्टारर एक्शन फ्रेंचाइज़ी धुरंधर अब भारत के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपना जलवा दिखाने जा रही है। फिल्म के दोनों पार्ट्स की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसे जापान में रिलीज किया जा रहा है।
निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म 10 जुलाई को जापानी सिनेमाघरों में ‘ऑपरेशन धुरंधर’ शीर्षक के साथ रिलीज होगी। इस ऐलान के साथ ही एक खास जापानी पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह और संजय दत्त की दमदार झलक दिखाई गई है।
जापान बना नया बड़ा बाजार
भारतीय फिल्मों के लिए जापान तेजी से उभरता हुआ मार्केट बन रहा है। ऐसे में धुरंधर की यह रिलीज इसके वैश्विक कलेक्शन को और मजबूती दे सकती है।
बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, धुरंधर ने भारत में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा और विदेशों में करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, इसका सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज (निर्देशक आदित्य धर) 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था और भारत में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुका है।
दोनों फिल्मों की कुल कमाई 3000 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है, जिससे यह फ्रेंचाइज़ी दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











