पटना में सुबह-सुबह 7 लाख की सोने की चेन की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम; CCTV में कैद

पटना: राजधानी पटना में अपराधियों ने सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के गले से करीब 7 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Sep 30, 2026 - 12:56
पटना में सुबह-सुबह 7 लाख की सोने की चेन की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम; CCTV में कैद

पटना:- राजधानी पटना में अपराधियों ने सुबह-सुबह चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के गले से करीब 7 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित पंकज कुमार सुबह करीब 7:40 बजे अपने घर से निकले थे और पार्षदीय कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7:50 बजे कुर्जी मोड़ के पास वह एक ऑटो चालक से बातचीत कर रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठी लड़की ने अचानक पंकज कुमार के गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए।

पीड़ित पंकज कुमार के मुताबिक, झपटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये है। घटना के बाद उन्होंने दीघा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में इंस्पेक्टर से बातचीत हुई है और वह लिखित शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं।

वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0