BREAKING : साहिबगंज कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

प्रशासन ने एहतियातन राजमहल कोर्ट परिसर में भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि किसी संभावित खतरे को पूरी तरह टाला जा सके।

Mar 26, 2026 - 14:57
Mar 26, 2026 - 15:03
BREAKING : साहिबगंज कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

SAHIBGANJ : साहिबगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ई-मेल के जरिए कोर्ट के रजिस्ट्रार को भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गई हैं। 

बम से उड़ाने की धमकी

घटना की जानकारी मिलते ही अमित कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक) और हेमंत सती (डीसी) समेत प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे न्यायालय परिसर को घेरते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की।

राजमहल कोर्ट परिसर में भी सर्च ऑपरेशन शुरू

प्रारंभिक जांच में अब तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है, जिससे प्रशासन और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं और जांच लगातार जारी है। एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हर प्रवेश द्वार पर सघन जांच की जा रही है। बगैर पहचान-पत्र प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वहीं, प्रशासन ने एहतियातन राजमहल कोर्ट परिसर में भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि किसी संभावित खतरे को पूरी तरह टाला जा सके। 

वहीं, धनबाद कोर्ट परिसर को गुरुवार को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह चेतावनी एक ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया और पूरे परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0