‘तुम घिनौने हो…’ बॉडी शेमिंग पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, पैपराजी को लगाई फटकार
ENTERTAINMENT DESK : सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं बल्कि बॉडी शेमिंग के खिलाफ दिया गया करारा जवाब है। सेलिब्रिटी प्राइवेसी और पैपराजी कल्चर को लेकर छिड़ी बहस के बीच सारा ने सोशल मीडिया पर हुई अभद्र टिप्पणी पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है।
दरअसल, एक शख्स ने सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे पीछे से नजर आ रही थीं। वीडियो में उनके साथ अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी यानी उनकी भाभी भी मौजूद थीं। पोस्ट शेयर करते हुए शख्स ने वीडियो पर आपत्तिजनक कैप्शन लिख दिया, जिसे देखकर सारा भड़क गईं।
सारा तेंदुलकर ने उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “तुम घिनौने हो, ये कोई पत्रकारिता नहीं है, हमें अकेला छोड़ दो।” सारा के इस रिएक्शन के बाद संबंधित शख्स ने पोस्ट डिलीट कर दिया लेकिन सारा यहीं नहीं रुकीं।
उन्होंने दूसरी स्टोरी में लिखा, “तुम पोस्ट डिलीट कर दो लेकिन इससे तुम कम घिनौने नहीं हो जाओगे।” सारा ने जिस तरह से बॉडी शेमिंग और प्राइवेसी के मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाई, उसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने पैपराजी कल्चर की आलोचना करते हुए कहा कि किसी की निजी जिंदगी और शारीरिक बनावट का मजाक उड़ाना गलत है।
एक यूजर ने लिखा, “सारा ने बिल्कुल सही जवाब दिया है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “किसी भी महिला को इस तरह बॉडी शेम नहीं किया जा सकता।” सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग सारा के समर्थन में नजर आए।
अगर सारा तेंदुलकर के करियर की बात करें तो उन्होंने मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ सारा फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। वे कई बड़े ब्रांड्स के साथ मॉडलिंग और एंडोर्समेंट कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











