क्रिकेटर के सिर में मारी गोली, दोस्त भी छोड़कर भाग निकले

दुर्गेश सिंह ने जिला स्तरीय क्रिकेट में कई अवार्ड अपने नाम किए।

Dec 21, 2021 - 05:05
क्रिकेटर के सिर में मारी गोली, दोस्त भी छोड़कर भाग निकले

बिहार के बक्सर में सोमवार को दिनदहाड़े स्थानीय क्रिकेट प्लेयर दुर्गेश सिंह (24) की हत्या कर दी गई। वह अपने घर से बक्सर बाजार जा रहा था, तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पहले से घात लगाए बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

साथ रहे दो दोस्‍त भी छोड़कर फरार हो गए

मुफस्सिल थानेदार अमित कुमार ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कहा कि इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का कहना है कि जब दुर्गेश अपने घर से चला था तो उसके दो दोस्त सुशांत तिवारी व अंकित कुमार भी साथ में थे। जब बाइक सवारों ने दुर्गेश को रोका तो दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए दुर्गेश के दोनों दोस्तों को हिरासत में लिया है।

क्रिकेट में हमेशा अव्वल रहता था

ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गेश बहुत ही होनहार युवक था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। क्रिकेट में हमेशा अव्वल रहता था। जिला स्तरीय क्रिकेट में उसने कई अवार्ड अपने नाम किए। दुर्गेश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी फिर भी किसने और क्यों उसकी हत्या की, यह जांच का विषय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0