स्टार फिश बस से 31.90 लाख की लूट का खुलासा, नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बनकर की थी वारदात; 5 गिरफ्तार

चतरा: 7 सितंबर को स्टार फिश बस को रोककर 31.90 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर गठित वशिष्ठनगर जोरी, प्रतापपुर और इटखोरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Sep 25, 2026 - 13:08

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की थार भी जब्त की गई है।

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लूटकांड के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए उनके नेतृत्व में तीन थानों की संयुक्त टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच में पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को नारकोटिक्स विभाग का स्टाफ बताकर स्टार फिश बस को जोरी टोल प्लाजा से पहले रोक लिया था। इसके बाद बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंगु कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार यादव, अविनाश कुमार और बजरंगी कुमार उर्फ रंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 70 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल काली थार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, लूट की बाकी रकम की बरामदगी और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0