BIG BREAKING : सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा एक्शन, हिरासत में तीन संदिग्ध, बनाई गई SIT

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्‍याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

May 7, 2026 - 13:12
BIG BREAKING : सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा एक्शन, हिरासत में तीन संदिग्ध, बनाई गई SIT

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने इस घटना को पूर्व नियोजित राजनीतिक हत्या करार देते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह ठंडे दिमाग से की गई सुनियोजित हत्या है। उन्होंने दावा किया कि वारदात से पहले दो से तीन दिनों तक रेकी की गई और उसके बाद पूरी योजना के तहत हमला किया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस जांच शुरू कर चुकी है और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। 

सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्‍याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुरुवार को की। 

सूत्रों के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ जारी है और हत्या की साजिश, हमलावरों के नेटवर्क तथा घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही हैं। 

वहीं, इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। इस एसआईटी की अगुवाई आईजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। जांच टीम में विभिन्न जिलों और यूनिटों के अनुभवी पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसआईटी पूरे हत्याकांड की विस्तृत जांच करेगी और हत्या के पीछे की साजिश, हमलावरों के नेटवर्क तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी। जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0