रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, टाटानगर रूट पर चलेगी इतवारी–शालीमार समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

इस विशेष ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और सामान्य श्रेणी के कुल 21 कोच लगाए गए हैं। साथ ही लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए पैंट्री कार की व्यवस्था भी की गई है।

Apr 2, 2026 - 17:08
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, टाटानगर रूट पर चलेगी इतवारी–शालीमार समर स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

TATANAGAR : गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और खास पहल की है। रेलवे ने टाटानगर रूट से गुजरने वाली नई ‘समर स्पेशल’ ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (नागपुर) और शालीमार (कोलकाता) के बीच संचालित होगी। इस सेवा से खासकर कोल्हान क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह विशेष सेवा 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक जारी रहेगी, जिसमें कुल 13-13 फेरे लगाए जाएंगे। 

ट्रेन संख्या 08865 (इतवारी-शालीमार स्पेशल) प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:10 बजे इतवारी से रवाना होगी और अगले दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद यह शालीमार के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08866 प्रत्येक शुक्रवार शाम 6 बजे शालीमार से खुलेगी और रात 9:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी, जहां से 5 मिनट के ठहराव के बाद रात 10 बजे इतवारी के लिए रवाना हो जाएगी।

21 कोच और प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

इस विशेष ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और सामान्य श्रेणी के कुल 21 कोच लगाए गए हैं। साथ ही लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए पैंट्री कार की व्यवस्था भी की गई है। यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और खड़गपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें ताकि गर्मी के इस सफर में उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0