सुपौल में शिक्षक ने छात्राओं को दिखाया अश्लील वीडियो, गलत हरकत का आरोप; आरोपी टीचर गिरफ्तार

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सखुआ में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करने और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद गुरुवार को अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया।

Oct 2, 2026 - 10:40

आरोप है कि 29 सितंबर को विद्यालय के सहायक शिक्षक देवनन्दन मेहता ने करीब आधा दर्जन छात्राओं को अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो क्लिप दिखाई। इसके साथ ही छात्राओं के साथ गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है। स्कूल से घर पहुंचने के बाद छात्राओं ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद अभिभावकों में आक्रोश फैल गया।

गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने अभिभावकों और शिक्षकों से पूछताछ के बाद आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

थानाध्यक्ष के अनुसार, छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ गलत हरकत करने की शिकायत मिली थी। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर पिपरा थाना कांड संख्या 355/26 दर्ज किया गया है और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0