RCB को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका, स्टार पेसर यश दयाल अचानक हुए बाहर

Mar 24, 2026 - 15:08
RCB को IPL 2026 से पहले बड़ा झटका, स्टार पेसर यश दयाल अचानक हुए बाहर

SPORTS DESK : आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज यश दयाल इस सीजन से बाहर हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि खुद टीम डायरेक्टर मो बोबाट ने की है। उन्होंने बताया कि यश दयाल निजी कारणों की वजह से इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

यश दयाल बाहर

सूत्रों के मुताबिक, यश दयाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर श्वेता पुंडीर के साथ नोएडा में शादी भी की है। यश दयाल का बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि पिछले सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 विकेट झटके थे और टीम की गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई थी।

गौर करने वाली बात यह भी है कि आईपीएल 2026 के लिए लगे आरसीबी कैंप में भी यश दयाल नजर नहीं आए थे, जिसके बाद से ही उनके खेलने को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। फिलहाल आरसीबी ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि टीम मैनेजमेंट जल्द ही किसी नए खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल कर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0