कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना योग दिवस

Jun 21, 2024 - 12:05
कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना योग दिवस

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को कैंब्रिज ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के सभी संस्थानों में योगाभ्यास शिविर का आयोजन हुआ. कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में रामकृष्ण मिशन मोरहावादी से आये योग गुरु प्रीतम बनिक ने शिक्षकों, कर्मियों व विद्यार्थियों को योग कराकर सभी प्रकार के आसनों से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ के बारे में जानकारी दी. कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत योग गुरु ने कार्यक्रम के दौरान ताड़ासन, वृक्षआसान, अनुलोम विलोम, भ्रमरी, शीतली व ध्यान आदि का अभ्यास कराया. कैंब्रिज पॉलिटेक्निक, कैंब्रिज बीएड, कैंब्रिज स्कूल आदि में भी संस्थान के योग शिक्षकों द्वारा विशेष रूप से योग शिविर का आयोजन किया गया. सीआईटी में एनएसएस व उन्नत भारत अभियान के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मौके पर एनएसएस प्रभारी प्रो अरशद उशमानी,यूबीऐ सेल के शिक्षक प्रो दीपक कुमार वर्मा, प्रो स्वेता सोनाली द्याल, प्रो अभिषेक कौशल,प्रो स्वेता कुमारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0