अगर मांगे नही मानी गयी तो स्मार्ट सिटी का काम रोका जाएगा- राजेश कच्छप

अगर मांगे नही मानी गयी तो स्मार्ट सिटी का काम रोका जाएगा- राजेश कच्छप

रांची : एचईसी सुपरवाइजर एंड एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के तत्वाधान में बुधवार को एचईसी मुख्यालय का घेराव किया गया। जिसमें 1 जनवरी 1997 से 2008 सितंबर तक का पे रिवीजन का एरियर का भुगतान सहित अन्य मांगें रखी गई। खिजरी के विधायक राजेश कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर एचइसी कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। एसोसिएशन के कमिटी को मिलाएंगे और एरियर दिलाने का पहल करेंगे। उनके आश्वासन के बाद घेराव को स्थगित किया गया। घेराव के मुख्य वक्ता महामंत्री योगेंद्र सिंह, अध्यक्ष एसएन शुक्ला,कांग्रेस के नेता रण विजय सिंह, बिनय सिन्हा दीपू, कृपा शंकर श्रीवास्तव, पी के चौधरी, एन.एस यू.आईके प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, गौतम सिंह, दिनेश पाठक , जीके गोयल राम तपेश्वर सिंह, एसके मिश्रा, एसएन सिंह पारसनाथ मुख्य रूप से मौजूद थे।