अब्दुल वाहिद खान के जन्मदिन पर शुभचिंतकों ने दी मुबारकवाद

समाज सेवा के प्रति वाहिद खान की सक्रियता सराहनीय : अकिलुर्रहमान

Mar 3, 2021 - 07:49
अब्दुल वाहिद खान के जन्मदिन पर शुभचिंतकों ने दी मुबारकवाद

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के महासचिव एवं उपाध्यक्ष, चास नगर परिषद, बोकारो व झारखंड हज कमिटी के पूर्व सदस्य अब्दुल वाहिद खान के रांची आगमन पर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के महासचिव अकीलुर्रहमान की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया।
आज अब्दुल वाहिद खान के जन्मदिवस के अवसर पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर जन्मदिन की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर समाजसेवी अकीलुर्रहमान ने कहा कि वाहिद खान झारखंड के नामचीन सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। इनकी पहचान एक सक्रिय समाजसेवी की है। अल्पसंख्यक, पिछड़े समुदाय के उत्थान लिए वाहिद खान विगत कई वर्षों से सेवारत हैं। समाज के दबे-कुचले और अपने हक से वंचित लोगों को सहायता करना अब्दुल वाहिद खान की दिनचर्या में शुमार रहता है।
उन्हें मुबारकबाद देने वालों में मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के महासचिव सैयद नेहाल अहमद, लातेहार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आफताब आलम, पत्रकार आदिल रशीद, मोहम्मद कैसर सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0