आदित्य विक्रम जायसवाल ने गरीबों के बीच बांटे कंबल, जन समस्याओं से भी हुए रूबरू

Feb 3, 2021 - 10:25
आदित्य विक्रम जायसवाल ने गरीबों के बीच बांटे कंबल, जन समस्याओं से भी हुए रूबरू

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल द्वारा बुधवार को मोरहाबादी स्थित चिरौंदी बस्ती में जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इसके साथ ही जायसवाल एवं उनके टीम के सदस्यों ने वहां व्याप्त समस्याओं से भी अवगत हुए। इस दौरान पता चला कि यहां सड़क, शुद्ध पेयजल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा कर्म और धर्म है। इस कड़ाके की ठंड में गरीब परिवारों को काफी परेशानी हो रही थी, इस दिशा में प्रोफेशनल कांग्रेस ने पहल करते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम किया है। ताकि जरूरतमंद गरीब परिवार के लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सके।

श्री जायसवाल ने कहा कि मोरहाबादी स्थित चिरौंदी बस्ती में मूलभूत सुविधाओं का भाव है। रांची निगर निगम, भाजपा के विधायक जनसुविधा बहाल करने के दिशा में विफल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के गठबंधन की सरकार जनसुविधा बहाल करने एवं राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की हर कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जाएगा। प्रोफेशनल कांग्रेस जन चौपाल एवं मुहल्ला बैठक के माध्यम से जनता को सरकारी योजनाओं से सीधे तौर पर लभान्वित करने का काम किया जाएगा।

श्री जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में विस्थापितों के लिए बने 12 ब्लिडिंग की स्थिति जर्जर है। खंडर के रूप में है। बरसात एवं आंधी के समय में ब्लिडिंग में रहने वाले विस्थापित परिवार डर से बाहर निकल जाते हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि नगर निगम इसका समुचित देखभाल करे, ताकि लोग अच्छे से रह सके।
प्रोफेशनल कांग्रेस जनसेवा के लिए लगातार क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसका दायरा लगातार बढ़ते जा रहा है। स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, पर जोर देकर लोगों हुनरमंद एवं जागरूक बनाने का काम कर रही है ताकि समाज की मजबूती के साथ-साथ संगठन की मजबूती प्रदान हो सके।

इस मौके पर प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की सचिव ख्याति मुंजाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम यहां पर महिलाओं के लिए चलाया जाएगा। जैसे कि निशुल्क ब्यूटीशियन, ट्रेनिंग और सिलाई प्रशिक्षण दी जाएगी।

कार्यक्रम में मौके पर मौजूद प्रोफेशनल्स कांग्रेस के विद्याकर कुंवर ने कहां कि प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस झारखंड के सभी जिले के सम्मानित कांग्रेसियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा।

मौके पर मुख्य रूप से निधि मोदी, ख्याति मुंजाल, अनिल सिंह, संतोष साह ,प्रिंस दुबे, सुरेंद्र राम, भोला राम, अमरजीत सिंह, सूरज झा, पुनीत कुमार ,इरफान, राजीव चौरसिया, देवराज दुबे सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0