एक दिवसीय मीडिया कप टुर्नामेंट का आयोजन

Jan 10, 2020 - 05:24
एक दिवसीय मीडिया कप टुर्नामेंट का आयोजन

रांची : श्री शिव शिष्य परिवार की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर-2 शाखा मैदान में किया गया। इसमें मीडिया की टीम और शिव शिष्य परिवार के बीच मैच खेला गया। सभी मुकाबले 8-8 ओवर के खेले गए। पहला मुकाबला शिव शिष्य परिवार और प्रिंट मीडिया के बीच खेला गया। शिव शिष्य परिवार की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 7/105 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रभात कुमार ने नाबाद 51 रन बनाए। इसके जवाब में प्रिंट मीडिया की टीम 6/52 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मिश्रा ने 17 रनों की पारी खेली। प्रभात मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स मीडिया की टीम ने मीडिया-11 की टीम को आठ विकेट से हराया। मीडिया की टीम 5/58 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए विश्वजीत ने 20 व कमलेश ने 14 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स मीडिया की टीम ने 7.3 ओवर में 2/60 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। टीम की ओर से आसिफ नईम ने नाबाद 18, सतीश ने 14 रन बनाए। आसिफ नईम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल मैच स्पोर्ट्स मीडिया और श्री शिव शिष्य परिवार के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स की टीम ने पहले खेलते हुए 8 ओवर में 4/80 रन बनाए। टीम की ओर से सतीश सिंह ने नाबाद 27 व इमरान ने 15 रन बनाए। जवाब में शिव शिष्य की टीम 77 रन ही बना सकी। टीम के लिए प्रभात ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली। मैन ऑफ द मैच सतीश बने। मुख्य अतिथि शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्ष बरखा सिन्हा, वैश्विक शिव शिष्य परिवार की अध्यक्ष अनुनिता और श्री शिव शिष्य परिवार के मुख्य सलाहकार अर्चित आनंद ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किए। टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का अवार्ड प्रभात कुमार को दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0