एनएसयूआई की ओर से नवनियुक्त प्रभारी कुलपति डॉ. कामिनी कुमार और परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष झा का किया गया स्वागत

Mar 3, 2021 - 07:53
एनएसयूआई की ओर से नवनियुक्त प्रभारी कुलपति डॉ. कामिनी कुमार और परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष झा का किया गया स्वागत

रांची । जिला एनएसयुआई द्वारा रांची विश्वविद्यालय के नई प्रभारी कुलपति डाॅ. कामिनी कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। साथ ही साथ विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक डाॅ.आशीष कुमार झा को भी बुके देकर स्वागत किया गया।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कुमार विक्की ने कहा कि विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेज तक जो विकास कार्य हो रहे हैं उसे अपने कुशल नेतृत्व से संवारे और बुलंदियों तक ले जाएं।
एनएसयूआई छात्र हित में लिए गए हर फैसलों एवं कार्यों के साथ रहेगा।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमन अहमद, जिला महासचिव हुसैन अंसारी, जिला सचिव अमित सिंह , एस. एस मेमोरियल कॉलेज अध्यक्ष आशीष रौशन, मारवारी कॉलेज अध्यक्ष पवन कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0