एनसीसी शिविर में बैटल ड्रिल के साथ टीबी और नशामुक्ति का दिया संदेश
गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया के नेतृत्व में विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कैडेटों को सेक्शन बैटल ड्रिल, टीबी मुक्त भारत, एक भारत स्वच्छ भारत और नशामुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत, स्वच्छ भारत और नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। एनसीसी कैडेट स्वयं जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इन अभियानों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कैडेटों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की। शिविर के दौरान कैडेटों ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय योगदान दिया।इस मौके पर सुबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





