ओबीसी के सामाजिक न्याय की पहचान मिटाने वाला बजट : राजेश कुमार गुप्ता

Feb 2, 2021 - 10:35
 0  25
ओबीसी के सामाजिक न्याय की पहचान मिटाने वाला बजट : राजेश कुमार गुप्ता

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हम ओबीसी की पहचान बनाने में लगे थे और सरकार ने इस वर्ष के बजट मे ओबीसी के सामाजिक न्याय के योजनाओं मे आर्थिक पिछड़ों का न्याय मिक्स कर दिया. ओबीसी की सामाजिक न्याय की पहचान मिटानेवाला बजट।
इस वर्ष के केन्द्रीय बजट में ओबीसी के स्वतंत्र अस्तित्व और विकास को आर्थिक पिछड़ों के साथ मिला कर सामाजिक न्याय का मजाक बनाया है। उन्होंने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि
संविधान के सामाजिक न्याय की बुनियाद को हिलाने में सरकार लगी है, ऐसा इस बजट से लगता है‌।
प्रेस वार्ता में महासचिव मोहम्मद अल्तमस, संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, महानगर प्रभारी सुधीर राय, संतोष शर्मा उपस्थित थे। यह जानकारी राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी
अशोक कुमार कुशवाहा ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0