कांके डैम बचाओ आंदोलन की शुरुआत 12 जुलाई से,

कांके डैम संरक्षण समिति ने लिया निर्णय

Jul 8, 2020 - 07:49
कांके डैम बचाओ आंदोलन की शुरुआत 12 जुलाई से,
  • रांची। कांके डैम संरक्षण समिति की बैठक पतरागोंदा में हुई। बैठक में कांके डैम समिति से जुड़े पतरा गोंदा,हथिया गोंदा,मिशिर गोंदा,टिकली टोला,मिशन गली,कठलगोंदा हेसल,करंज टोली,लक्ष्मी नगर,पंडरा,सोसो आदि गांव के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में कांके डैम के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि पिछले तीन साल से कांके डैम के सीमांकन,कांके डैम को अतिक्रमण मुक्त कर घेराबंदी करने, कांके डैम में नालों माध्यम से रांची शहर का कचरा युक्त गंदे पानी पर रोक लगाने , डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा डैम में मछली पालन कर जीवनयापन करने वाले मछुआरों का आजीविका छीन कर टेंडर के माध्यम से व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने संबंधी मांगों को लेकर समिति ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। सरकार से इस संदर्भ में पत्राचार भी किया। लेकिन किसी अधिकारी या मंत्री के कान पर जूं तक नहीं रेंगा।
    बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 12 जुलाई से “कांके डैम बचाओ आंदोलन” शुरू किया जाएगा। कांके डैम के पश्चिमी तट के फुटबॉल मैदान(पतरागोंदा) से आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक संबंधित विभाग/निगम द्वारा सभी मांगों पर विचार कर किसी ठोस निर्णय और नतीजे तक न पहुंच जाए तथा उस पर क्रियान्वयन शुरू न हो जाए। बैठक में रमेश मुंडा,मंटू मुंडा,आजू मुंडा,मनोज उरांव , करन मुंडा,सूरज तिर्की,महेन्द्र मुंडा,अंजीत उरांव,बिरसा मुंडा,दशरथ गाड़ी,लक्ष्मण नायक,कर्मा लोहरा,बैजनाथ लोहरा,सुकरा उरांव,पिंटू मुंडा,कृष्णा पाहन,सोनू उरांव सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। यह जानकारी अमृतेश पाठक ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0