कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी बालेश्वर सिंह “मुखिया” का निधन

धुर्वा के सीठियो घाट पर अंत्येष्टि शुक्रवार (12 मार्च) को सुबह दस बजे

Mar 11, 2021 - 04:48
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी बालेश्वर सिंह “मुखिया” का निधन

रांची। राजधानी के बिरसा चौक (हटिया स्टेशन रोड) निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकप्रिय समाजसेवी बालेश्वर सिंह “मुखिया” (90 वर्ष) का निधन गुरुवार को हो गया। अपने जीवनकाल में उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में सदैव तत्पर रहना उनकी दिनचर्या में शुमार रहता था। स्व.सिंह कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। संगठन को सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके अकस्मात निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। स्व.सिंह अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्री, भतीजा-भतीजी, नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
उनके पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिता स्व. बालेश्वर सिंह की अंत्येष्टि शुक्रवार को धुर्वा स्थित सीठियो घाट पर की जाएगी। वहीं,अंतिम संस्कार उनके आवास पर संपन्न होगा।
बालेश्वर सिंह मुखिया के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, समाजसेवी रामाशंकर प्रसाद, गोपाल झा, अरुण पांडेय, विजय शर्मा, राजेश सिंह सहित अन्य शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0