कैस्ट्रॉल इंडिया का “ऑल-न्यू कैस्ट्रॉल पॉवर वन अल्टीमेट”लाॅन्च

Dec 2, 2020 - 09:29
 23
कैस्ट्रॉल इंडिया का “ऑल-न्यू कैस्ट्रॉल पॉवर वन अल्टीमेट”लाॅन्च

रांची। भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव ल्यूब्रिकेंट कंपनी कैस्ट्रॉल ने कैस्ट्रॉल पॉवर वन अल्टीमेट के लॉन्च की घोषणा की है। यह पूर्ण रूप से सिंथेटिक मोटरसाइकल इंजिन ऑइल है। यह नया वैरिएंट एक अनोखे फाइव इन वन फॉर्मूले पर आधारित है। कंपनी के मुताबिक मोटरसाइकल और परफॉर्मेन्स के शौकीनों के लिए कैस्ट्रॉल पॉवर वन अल्टीमेट विकल्पों की व्यापक रेंज पेश करता है।
नये तकनीक से बने इस इंजन आयल से बाईक का इंजन सुरक्षित रहता है।
एक्सीलरेशन सुरक्षा,
स्मूथ राइडिंग,
इंजिन को ठंडा रखना,
स्थायी परफॉर्मेंस
कैस्ट्रॉल पॉवर वन रेंज की विशेषता है। इस संबंध में कैस्ट्रोल इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप सांगवान ने कहा कि शुरू से ही कैस्ट्रॉल ने हमेशा उन्‍नत तकनीकों के माध्‍यम से ग्राहकों की प्राथमिकताओं का ख्याल रखा है। ग्राहकों की संतुष्टि ही कंपनी का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राइडिंग के रोमांच का आनंद लेनेवाले बाइकर्स के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया कैस्ट्रॉल का नया इंजन आयल बेहतरीन परफॉर्मेन्स डिलीवर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0