चक्रवाती तूफान एम्फन से प्रभावित लोगों के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी

May 20, 2020 - 09:00
चक्रवाती तूफान एम्फन से प्रभावित लोगों के लिए प्रोफेशनल कांग्रेस ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची : अकस्मात आए चक्रवाती तूफान एम्फन से पीड़ित झारखंडवासियों के लिए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस और रोटरी क्लब, रांची की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस संबंध में प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि बंगाल और ओडिशा में एम्फन तूफान से जानमाल की काफी हानि हुई है। इसका प्रभाव झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में भी हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसी भी क्षेत्र में यदि लोग चक्रवाती तूफान एम्फन से प्रभावित हुए हों तो उनकी सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पीड़ित मानवता की सेवा के प्रति समर्पित प्रोफेशनल कांग्रेस और रोटरी क्लब की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9610516069 जारी किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0