चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता आयोजित

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायक है साइक्लिंग : मनीषा बियानी

Nov 30, 2020 - 07:16
चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता आयोजित

रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया(आईसीएआई),रांची शाखा के तत्वावधान में चार्टर्ड एकाउंटेंट के लिए रविवार को खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस साइकिल प्रतियोगिता की शुरुआत राजेंद्र चौक से शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए आरके गड़ोदिया एवं शाखा की अध्यक्षा सीए मनीषा बियानी ने संयुक्त रूप से झंडा दिखा कर किया। प्रतियोगिता राजेंद्र चौक से शुरू होकर एयरपोर्ट, विधानसभा भवन, जगरनाथपुर मंदिर, जे एस सी ऐ क्रिकेट स्टेडियम होते हुवे धुर्वा डैम पर संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने अपने कौशल एवं ज्ञान का उपयोग करते हुए दिए गए संकेतों को सुलझाते हुए इस प्रतियोगिता को पूरा किया। मार्गों पर प्रतियोगियों को विभिन्न जगहों पर तरह – तरह के मनोरंजक क्रियाकलाप जैसे योगा, धीमी साइकिलिंग आदि करना था।
इस खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता में कूल 10 टीमों के 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खजाना खोज साइकिल प्रतियोगिता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सीए दीपक गाड़ोदिया, सीए ऋषि रंजन और सीए मुकुंद झुनझुनवाला इस प्रतियोगिता के विजेता घोषित हुए।
विजेता प्रतियोगियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन पर उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए सीए मनीषा बियानी ने कहा कि यदि हम अपने दिनचर्या में साइकिलिंग को शामिल करें तो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिल सकती है I
इस सफल प्रतियोगिता का आयोजन सीए राजीव टाक और सीए विनय विभाकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ और इसे सफल बनाने में सीए प्रवीण शर्मा, सीए प्रभात कुमार, सीए निशा अग्रवाल, सीए संदीप जालान, सीए श्रवण गोयल, सीए रोहित रॉय, सीए ऋचा अग्रवाल, सीए श्रद्धा बागला और सीए अर्चना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त जानकारी सीए प्रभात कुमार ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0