जय सिंह यादव पहले अपने गिरेबान में झांकें : पीयूष आनंद

गलत बयानी के लिए राम भक्तों ने जय सिंह यादव का पुतला दहन किया

Mar 31, 2021 - 07:54
जय सिंह यादव पहले अपने गिरेबान में झांकें : पीयूष आनंद

रांची. श्रीश्री राम भक्त महावीर मंडल, साकेत नगर हिनू के पदधारियों व सदस्यों ने श्री महावीर मंडल,रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के बारे में गलतबयानी करने वाले स्वयंभू अध्यक्ष जय सिंह यादव का बुधवार को पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीश्री राम भक्त महावीर मंडल साकेत नगर, हिनू, रांची के मंत्री पीयूष आनंद ने किया। उन्होंने बताया कि स्वयंभू अध्यक्ष जय सिंह यादव ने श्री महावीर मंडल रांची की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष व शहर के जाने-माने समाजसेवी राजीव रंजन मिश्रा के बारे में अनर्गल बयानबाजी कर जय सिंह यादव ने उनकी भी छवि खराब करने की कोशिश की है। पीयूष आनंद ने कहा कि जय सिंह यादव किसी के बारे में अनर्गल बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए जय सिंह यादव को सभी राम भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।
राम भक्तों ने कहा कि जय सिंह यादव रामनवमी 2021 की शोभायात्रा में व्यवधान डालना बन्द करें, अन्यथा राजधानी रांची के राम भक्तों की ओर से उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
कार्यक्रम में श्याम मिश्रा , आकाश , अरुण सिंह , इंदरजीत , शशांक पाठक , धर्मेंद्र कुमार , प्रभात कुमार , आकाश सिंह , अभिषेक तिवारी , मनोज सहित काफी संख्या में महावीर मंडल के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0