जाति आधारित जनगणना की मांग को ले राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Jun 21, 2024 - 09:18
जाति आधारित जनगणना की मांग को ले राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने झारखंड में जाति आधारित जनगणना कराने और ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा द्वारा मंडल सप्ताह के रूप में पूरे राज्य में ओबीसी सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उसी क्रम में रविवार को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मिलकर जाति आधारित जनगणना और झारखंड में जनसंख्या अनुपात में 52% आरक्षण का प्रस्ताव झारखंड विधानसभा से पास कर इसे केंद्र सरकार को भेजने की मांग किया है।
श्री गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा में जाति आधारित जनगणना करने हेतु विधानसभा से पास कर केंद्र सरकार को भेजी गई है।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य आजम अहमद ने कहा कि राज्य में आंदोलनकारियों को सम्मान मिलना चाहिए
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण से संबंधित एक कमेटी बनाई गई है। उनका प्रस्ताव आएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी। आंदोलनकारियों पर भी विचार हो रहा है।
मांग पत्र सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ झारखंड आंदोलनकारी आजम अहमद, सचिव संतोष शर्मा, इसराइल खालिद शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0