जेसीआई रांची उड़ान ने किया पौधरोपण

Jun 6, 2020 - 10:03
जेसीआई रांची उड़ान ने किया पौधरोपण

रांची- सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से पिस्का नगड़ी के ग्रामीण क्षेत्र में पौधारोपण किया। मौके पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर राखी गंगवाल ने कहा कि
इस वर्ष लॅाकडाउन की वजह प्रदूषण की मात्रा में कमी आई है। पिछले वर्षों तक जहां हम पर्यावरण को लेकर अधिक चिंता में थे, इस साल प्रदूषण कम होने से थोड़ी राहत मिली है। वातावरण में शुद्धता आई है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने के पीछे उद्देश्य है पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना। इस साल घर पर ही 20 बच्चों ने भी पौधों को लगाने की ऑनलाइन प्रशिक्षण ली। मौके पर विनीता जैन ने कहा कि हर व्यक्ति को यह समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा,तब ही इस धरती पर जीवन संभव है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0