झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मनाई शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि
निर्मल महतो को शहीद का दर्जा दे सरकार : पुष्कर महतो
रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की रांची जिला समिति के तत्वावधान में रविवार को शहीद निर्मल महतो की 34 वीं पुण्यतिथि राजधानी स्थित निर्मल महतो चौक पर मनाईं गई। मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।झारखंड आंदोलनकारियों ने निर्मल महतो को शहीद का दर्जा देने की मांग राज्य सरकार से की।
मोर्चा के पदधारियों व सदस्यों ने निर्मल महतो की हत्या की सीबीआई जांच कराने, रांची- टाटा मार्ग का नामकरण निर्मल महतो पथ करने की भी मांग की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण के बाद भी निर्मल महतो के सपने अधूरे हैं। शोषण, जुल्म, अत्याचार व दमन का शिकार आज भी आदिवासी मूलवासी हो रहे हैं। रोजी- रोजगार के साधन व नियोजन में बाहरी शक्तियों का आधिपत्य बढ़ता जा रहा है। झारखंड में एक बार फिर उपनिवेशवाद शक्तियों का फैलाव हो रहा है ,इससे हमारी भाषा- संस्कृति ,जल जंगल, जमीन आदि सहित परंपराएं एवं व्यस्थाएं छिन्न – भिन्न हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी – अर्द्ध सरकारी संस्थानों में सौ फीसदी नौकरियां आदिवासी एवं मूलवासी युवा एवं युवतियों के लिए सुनिश्चित किया जाए। झारखंड के सांस्कृतिक क्षेत्र का राजनीतिक एकीकरण किया जाए।
कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए जिला अध्यक्ष कुमुद कुमार वर्मा ने कहा कि झारखंड को बचाना है और संघर्ष के बल पर खुशहाल झारखंड,बेहतर झारखंड बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलकारियों को जेल जाने कि बाध्यता को समाप्त कर सभी को समान रूप से मान- सम्मान, पहचान, पेंशन व नियोजन दे।
संयोजक दिवाकर साहू ने कहा कि निर्मल महतो के सपनों का झारखंड हमें बनाना है। उनके संघर्ष व शहादात के मूल्यों साकार करना है। इस मौके पर राजू महतो, दीपक महतो,अशोक साहू, जयश्री दास, सुबोध लकड़ा, वजीउल्लाह अंसारी,
दिवाकर साहू,अनिल उरांव, प्रवीण सहाय,मनोज पासवान,रेशमी चंद्रा पींगुवा,गणेश दास,विनीता खलखो,नवल महतो, एल के सोनी,शत्रुघ्न महतो सहित अन्य उपस्थित थे।



admin@admin.com



