झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के संयोजक बने डीएन शाहदेव, भाई गोकुल चन्द्र कोषाध्यक्ष व रामचंद्र मुंडा प्रवक्ता मनोनीत

Feb 28, 2021 - 06:20
झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के संयोजक बने डीएन शाहदेव, भाई गोकुल चन्द्र कोषाध्यक्ष व रामचंद्र मुंडा प्रवक्ता मनोनीत

रांची। झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के संयोजक मंडल की बैठक अनन्तपुर स्थित सामुएल टॉवर में हुई। बैठक की अध्यक्षता समन्वय समिति के सदस्य सामुएल गुड़िया ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत एक मार्च को विधायकों के घेराव कार्यक्रम में भाग लेने वाले आंदोलकारियों का स्वागत किया जायेगा। साथ ही झारखंड आंदोलन के क्रम में आंदोलनकारियों को सहयोग करने वाले पत्रकारों, बस एसोसिएशन,टेम्पु चालक संघ,व्यवसायी संघ सहित अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में झारखंड आंदोलनकारी डीएन शाहदेव को संयोजक, भाई गोकुल चंद को समिति का कोषाध्यक्ष व रामचंद्र मुंडा को प्रवक्ता मनोनीत किया गया।
मौके पर अंतू तिर्की,डेविड मंजर, मानव घोष दस्तीदार, पुष्कर महतो,रामचंद्र मुंडा , सुदामा खलखो सहित अन्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0