झारखण्ड में जीत से उत्साहित राजद सुप्रीमो लालू ने अपने कार्यकर्ताओं से बिहार में कड़ी मेहनत करने को कहा

Dec 26, 2019 - 07:13
झारखण्ड में जीत से उत्साहित राजद सुप्रीमो लालू ने अपने कार्यकर्ताओं से बिहार में कड़ी मेहनत करने को कहा

पटना : झारखंड में गठबंधन की सफलता से उत्साहित राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार में अपने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने को कहा है। आपको बता दे कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है। चारा घोटाला मामले में रांची में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का संदेश उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। तेजस्वी ने झारखंड की राजधानी रांची में अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मुलाकात की।अस्पताल में लालू से मुलाकात कर आने के बाद तेजस्वी ने कहा कि झारखंड के परिणाम का असर बिहार पर पड़ेगा। लालूजी ने बिहार में हमारे कार्यकर्ताओं के लिए संदेश दिया है कि झारखंड में आपने जितनी मेहनत की, उससे भी चार गुणा मेहनत करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0