डीआरएम से मिले एचईसी के डायरेक्टर (प्रोडक्शन एंड मार्केटिंग) डॉ. राणा चक्रवर्ती

एचईसी की उत्पादन क्षमता और तकनीक से कराया अवगत

Feb 12, 2021 - 11:17
डीआरएम से मिले एचईसी के डायरेक्टर (प्रोडक्शन एंड मार्केटिंग) डॉ. राणा चक्रवर्ती


रांची। एचईसी के डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड प्रोडक्शन) डॉ.राणा सुभाशीष चक्रवर्ती ने शुक्रवार को साउथ ईस्टर्न रेलवे के रांची डिवीजन के डिविजनल रेल मैनेजर (डीआरएम) नीरज अम्बष्ट से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान डॉ.चक्रवर्ती ने श्री अंबष्ट को एचईसी की उत्पादन क्षमता और अन्य तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने एचईसी में अत्याधुनिक तकनीक युक्त विश्वस्तरीय एलएचबी रेल कोच निर्माण इकाई की स्थापना से संबंधित संभावनाओं के मद्देनजर भी चर्चा की। डीआरएम नीरज अम्बष्ट ने इस दिशा में एचईसी को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। मौके पर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के सीनियर डिविजनल ऑपरेशन मैनेजर नीरज कुमार, एचईसी के मार्केटिंग इंचार्ज एके सिन्हा, मेंटेनेंस इंचार्ज संजय सिन्हा उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0