तिरंगा उत्सव में देशभक्ति गीतों पर झूमे स्कूली बच्चे, इंटर-स्कूल डांस प्रतियोगिता में दिखा राष्ट्रप्रेम
गया जी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ गया, डिस्ट्रिक्ट-325 की ओर से सोमवार को “तिरंगा उत्सव” इंटर-स्कूल पैट्रियॉटिक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कटारी हिल रोड स्थित एक निजी बैंक्वेट में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति गुप्ता ने किया। मौके पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष आभा सिंह, सह-संयोजक शीतल गुप्ता, सचिव राखी भदानी, सीमा भदानी, किरण प्रकाश सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0





