देवघर : नगर निगम के कर्मचारी सब्जी दुकानदारों से कर रहे अवैध वसूली

देवघर : नगर निगम के कर्मचारी सब्जी दुकानदारों से कर रहे अवैध वसूली

देवघर : नगर निगम के कर्मचारी द्वारा अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम अंतर्गत क्षेत्र में चल रहे सब्जी मंडी के दुकानों के लिए ठेकेदारी प्रथा के द्वारा वेंडरों से टैक्स जमा लिया जाता हैं, जो ठेकेदार ठेके में ली गई राशि को नगर निगम में जमा करता हैं और मुनाफे को अपना रखता हैं लेकिन लॉक डाउन के दरम्यान सब्जी मंडी को बंद कर तत्काल व्यवस्था को लागू करते हुए केके एन स्टेडियम में वेंडरों को सब्जी बेचने का आदेश नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा दिया गया हैं। लेकिन इस जगह में किसी प्रकार का टैक्स लेने के लिए किसी प्रकार को शुल्क निर्धारित नही हैं और न ही टैक्स लेने का किसी प्रकार का आदेश नही दिया गया हैं।

nigan will take care of kkn stadium

परंतु नगर निगम अंतर्गत सब्जी मंडी के ठेकेदारों के द्वारा केकेएन स्टेडियम के दुकानदारों से बिना रसीद दिए हुए अवैध वसूली कर रहे थे और कह रहे थे कि रसीद नही छपाया गया है। कुछ सब्जी दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो सब्जी मंडी के ठेकेदारों ने अभद्र व्यवहार किया फिर सभी लोगों ने एकजुट होकर विरोध किया तो कुछ लोगों को रसीद देकर वहां से फरार हो गए।