देवघर : मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को उपायुक्त एवं एसपी ने किया सम्मानित

May 20, 2020 - 08:59
देवघर : मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को उपायुक्त एवं एसपी ने किया सम्मानित

देवघर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता के पश्चात उपायुक्त नैंन्सी सहाय व पुलिस अधीक्षक पियुष पांडे के द्वारा वैश्विक आपदा कोरोना में दिन-रात कार्य करने वाले विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि इस विपदा की घड़ी में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय वो कम है। कोविड-19 के दौरान आप सभी के द्वारा पूरे तत्परता एवं सेवा भाव के साथ अपने कतव्यों को निवर्हन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग किया है, वो सराहनीय है। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व उप विकास आयुक्त एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी द्वारा सभी का आभार प्रकट करते हुए अभिनन्दन किया गया।
इसके अलावा उपायुक्त नैंन्सी सहाय ने उपस्थित सभी मीडिया संस्थानों प्रतिनिधि से आगे भी सहयोग की आपेक्षा प्रकट करते हुए साधुवाद ज्ञापित किया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0