पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया

Aug 23, 2021 - 09:17
पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया

अमरेन्द्र कुमार
गया। भाजपा के वरीष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष सह कार्यसमिति सदस्य, सिंडिकेट मेम्बर मगध यूनिवर्सिटी के अनिल स्वामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया। श्री स्वामी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज पार्टी ने एक महान राजनैतिक नेता को खो दिया है। कल्याण सिंह भाजपा के प्रति दृढ संकल्पित रहते हुए संगठन को शीर्ष पर पहुँचाने के साथ साथ सभी वर्ग के लोगो के प्रति संवेदनशील रहते हुए समाज के मुख्य धारा से जोड़ने एवं सभी लोगों का विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज देश के कुशल नेतृत्वकर्ता स्पष्ट विचार को रखने वाले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से उन्नत राज्य बनाने वाले, ऐसे महान राजनैतिक नेता को चले जाना भाजपा के साथ-साथ देश के लिए अपूरणिय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वाले अनंतधीश अमन ने शोक व्यक्त किया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0