पूर्व सांसद स्व.रूद्र प्रताप षाड़ंगी एवं स्व.गौरी मंडल की स्मृति में तीन अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन

Apr 2, 2021 - 09:47
पूर्व सांसद स्व.रूद्र प्रताप षाड़ंगी एवं स्व.गौरी मंडल की स्मृति में तीन अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन

चक्रधरपुर। मानव सेवा के प्रति समर्पित सामाजिक संस्था सुमिता होता फाउंडेशन द्वारा छठे रक्तदान शिविर का आयोजन तीन अप्रैल को किया जाएगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य कुमार विवेक अप्पू ने बताया कि स्थानीय उड़िया मध्य विद्यालय, पुराना बस्ती में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान कार्यक्रम जारी रहेगा। पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित रहने वाली संस्था की ओर से कोल्हान में भाजपा को मजबूती देने वाले पूर्व सांसद व बिहार सरकार में मंत्री रह चुके स्व.रूद्र प्रताप षाड़ंगी एवं लोकप्रिय समाजसेवी स्व.गौरी मंडल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में शूगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच नि:शुल्क की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0