प्रमोद सारस्वत श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन के अध्यक्ष व प्रमोद पांडेय राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

Jun 6, 2024 - 06:41
प्रमोद सारस्वत श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन के अध्यक्ष व प्रमोद पांडेय राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

रांची। श्री परशुराम इंटरनेशनल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शर्मा (जयपुर) ने रांची निवासी प्रमोद कुमार पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव और राजधानी के जाने-माने समाजसेवी प्रमोद कुमार सारस्वत को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
श्री शर्मा ने बताया कि पूरे देश में 747 जिलों में से 589 जिलों में संगठन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। झारखंड में भी कई वर्षों से यह संगठन संचालित है ।
श्री शर्मा ने बताया कि हमारा संगठन सभी समान वैचारिक संस्था एवं संगठनों का सम्मान करते हुए हमेशा ब्राह्मण समाज के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
इस नियुक्ति पर सामाजिक संगठनों सहित सांवरमल शर्मा, लक्ष्मीचंद दीक्षित, धर्मेंद्र तिवारी,मनोज बजाज, मुकेश पांडे, विवेक झा,
सरिता पांडे, ज्ञानदेव झा ,संजीव मिश्रा ,मुमी झा, पवन दुबे, अरुण कुमार झा अशोक पारीख , अजय दुबे सहित कई लोगों ने श्री पांडे और श्री सारस्वत को बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0