प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

Dec 17, 2020 - 05:23
 36
प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अगुवाई में भीषण ठंड को देखते हुए गुरुवार को विश्वनाथ मंदिर, पिस्का मोड़ में गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच 250 नि:शुल्क कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हर्षवर्धन देव द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी द्वारा जनसेवा का कार्य किया जाता रहा है। इसी क्रम में गरीबों, असहाय व जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरित किया गया।
इस दौरान आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि गरीबों की सेवा करना, नर- सेवा नारायण सेवा के बराबर है।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हर्षवर्धन देव ने कहा कि झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी एवं आदित्य विक्रम जायसवाल जनता की सेवा के लिए समर्पित है। राजधानी रांची के लोगों के लिए दुख-सुख में सबों के साथ खड़े रहते हैं। उनके सेवा भाव को देखते हुए इन्हें प्रोत्साहित करने झारखंड आया हूं। उन्होंने कहा कि आज आदित्य विक्रम जयसवाल की सेवा देखकर मुझे भी प्रेरणा मिली है।
रांची चैप्टर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने कहा कि ठंड के मौसम में रांची चैप्टर प्रोफेशनल कांग्रेस की हर वार्ड में कंबल वितरण करने की योजना है।
इस अवसर पर योगेश भाटिया ,भुवनेश ठाकुर ,कोमल कृति, अभिनय बक्शी, ख्याति मुंजाल, मुंजी सिंह,सोनी नायक,अमरजीत सिंह, गौरव आनंद, राजीव चौरसिया, अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, सोनू सिंह, आसिफ जियाउल, पुनीत कुमार, आयुष अग्रवाल ,विक्की गोप सहित अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0