प्रोफेशनल कांग्रेस के सौजन्य से गरीबों को दिया गया खाद्यान्न

प्रोफेशनल कांग्रेस के सौजन्य से गरीबों को दिया गया खाद्यान्न

रांची : प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के निर्देश पर आज प्रोफेशनल के सदस्य, एनएसयूआई कार्यकर्ता, सामाजिक संस्था बटरफ्लाई प्रोजेक्ट और आईएमए स्टूडेंट्स के सहयोग से लगभग तीन सौ गरीब, जरूरमंद एवं असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। राजधानी के डिब्डीह स्थित गिरजा टोली, बड़का टोली, तेली मोहल्ला में गरीबों को दाल, चावल, सोयाबीन बरी, तेल, मसाला, आलू आदि खाद्य सामग्री मुहैया कराया गया। इसमें आईएमए स्टूडेंट्स का विशेष योगदान रहा। इन्होंने अपने तन-मन-धन से अपना योगदान देकर पीड़ित मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मौके पर मौजूद एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमरजीत ने कहा कि पूरे रांची शहर में हर जरूरतमंद तक खाद्य सामग्री पहुंचाएंगे एवं कोशिश करेंगे कोई भूखा ना रहे। इस अवसर पर एनएसयूआई के महासचिव राजीव कुमार, प्रोफेशनल कांग्रेस के गौरव, पुनीत, विष्णु, राजेश, प्रेरणा, सोन, आनंद सहित अन्य मौजूद थे।