बख्तियारपुर : जमीनी विवाद में चली गोली,दो की हालत गंभीर, NMCH रेफर

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चलाई गोली,एक महिला और एक पुरूष को लगी गोली,दोनो nmch पटना रेफर

Oct 18, 2020 - 08:31
Jun 4, 2024 - 09:38
बख्तियारपुर : जमीनी विवाद में चली गोली,दो की हालत गंभीर, NMCH रेफर

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह रिपोर्ट

बख्तियारपुर : सालिमपुर थाना क्षेत्र के मुसहरी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट। दोनों पक्षों ने एक पक्ष दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाये, जिसमे दोनो पक्षों के महिला, पुरूष समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमे 70 वर्षीय वृद्ध महिला कुंती देवी तथा 35 वर्षीय युवक मुन्ना कुमार गोली लगने से जख्मी हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना घटनास्थल पर पहुंची तथा जख्मी को इलाज हेतु आनन फानन में बख्तियारपुर phc पहुंचाया। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल महिला,पुरूष दोनों को nmch पटना रेफर कर दिया। इधर सालिमपुर थानाध्यक्ष गौरब सिंधु जख्मी के बयान पर मामले की छानबीन में जुटे हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0