बख्तियारपुर : वाहन चेकिंग में तैनात अंचल गार्ड को जुगाड़ गाड़ी ने मारी टक्कर,पीएमसीएच रेफर
बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट
बख्तियारपुर : ब्लॉक के पास SH-106 पर वाहन चेकिंग के लिए बना बेरियर पर डियूटी पर तैनात अंचल गार्ड बुधन हासदा जुगाड़ गाड़ी के चपेट में आने से हुए घायल हो गए।
घायल अंचल गार्ड का साथी
जानकारी के अनुसार बख्तियारपुर ब्लॉक के पास कोरोना महामारी को लेकर आने जाने वाले सभी गाड़ियों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी बीच एक जुगाड़ गाड़ी (झारझारिया) अनियंत्रित होकर लगे बेरियल के बांस से जा टकराई जिससे डियूटी पर तैनात अंचल गार्ड जख्मी हो गया। जिसे उचित उपचार हेतु बख्तियारपुर के PHC लाया गया जहाँ से उसे पटना PMCH रेफर कर दिया गया।



admin@admin.com 



