बख्तियारपुर विधायक ने मोदी किचन में प्रवासी मजदूरों एवं जरूरतमंदो के लिए दाल भात योजना का किया शुभारंभ…..

बख्तियारपुर विधायक ने मोदी किचन में प्रवासी मजदूरों एवं जरूरतमंदो के लिए दाल भात योजना का किया शुभारंभ…..

बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बख्तियारपुर : लॉक डाउन में बढ़ोतरी को देखते हुए विभिन्न प्रदेशों से आ रहे प्रवासी मजदूरों एवं इलाके के जरूरतमंद लोगों को भोजन के लिये भाजपा विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लु मुखिया ने होटल आकाश में चल रहे मोदी किचन में बदलाव करते हुए दाल भात योजना प्रारंभ किया है।

भाजपा विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लु मुखिया

इस संदर्भ में विधायक ने बताया कि विगत 10 अप्रैल से 3 मई तक सैंकड़ों घरों में प्रतिदिन दोनो टाइम खाना का पैकेट पहुंचाया जा रहा था, इसी में अब भोजन में बदलाव करते हुए अब होटल आकाश पर ही प्रवासी मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों के लिये दाल भात योजना का शुभारंभ किया गया है। विभिन्न प्रदेशों से आनेवाले प्रवासी मजदूर एवं इलाके के लोग इस मोदी किचन में लॉक डाउन तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक दाल भात योजना का लाभ उठा सकेंगे।