बिहार के निर्माण कामगारों का निबंधन, न्यूनतम मजदूरी, को पंचायत स्तर तक कार्यान्वयन करने हेतु कांग्रेस, इंटक का प्रदर्शन

Jun 6, 2024 - 05:34
बिहार के निर्माण कामगारों का निबंधन, न्यूनतम मजदूरी, को पंचायत स्तर तक कार्यान्वयन करने हेतु कांग्रेस, इंटक का प्रदर्शन

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया

कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से कोरोनावायरस गाइडलाइन का पालन करते हुए शुक्रवार को निर्माण कामगारों का निबंधन में श्रमिक संघ की भागीदारी, न्यूनतम मजदूरी का बिहार में पुन निरीक्षण, श्रम कानूनों का सख्ती के साथ कार्यान्वयन एवं प्रवासी मजदूरों का पंचायत स्तर पर पंजीकरण संबंधी मांगो को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन निकला गया जो राजेंद्र आश्रम, दीघी तालाब मोड़ सरदार भगत सिंह तिनमुहन होते समाहरणालय तक गया ।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बिहार प्रदेश इंटक सचिव सह गया जिला इंटक प्रभारी अशोक सिंह, बिहार प्रदेश असंगठित मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल लाल महतो, गया जिला निर्माण कामगार अध्यक्ष अजय सिंह, इंटक कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद सिंह, असंगठित मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान, युवा इंटक अध्यक्ष टिंकू गिरी, श्रवण पासवान , महिला इंटक अध्यक्ष मनीषा सिंह इत्यादि लोग प्रदर्शन में शामिल थे। बिहार सरकार के श्रम विभाग निर्माण मजदूर के पंजीकरण में काफी सुस्त होने के साथ, साथ इससे श्रमिक संघ को हटाने की साजिश कर रही है, जिसका जरदस्त प्रतिरोध किया जा रहा है, कोरोनावायरस महामारी संकट में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को पंचायत स्तर तक पंजीकरण, सहित इन्हे सभी प्रकार की व्यवस्था जैसे खाने को अनाज, एकमुश्त छह हजार की राशि,स्वस्थ की जांच, दावा, वैक्सीन आदि की व्यवस्था करना होगा । बिहार प्रदेश इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा भेजे गए नौ सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0