भारतीय एकता कमेटी मे मनाई नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

Jan 23, 2021 - 09:56
भारतीय एकता कमेटी मे मनाई नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

रांची। भारतीय एकता कमिटी ने शनिवार (23 जनवरी) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई। कमिटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने नेताजी के चित्र कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गुलाम मुस्तफा ने कहा कि नेताजी का यह नारा कि “तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूंगा” कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। सचिव रामेश्वर राम ने कहा कि नेता जी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश का भला होगा। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा , सचिव रामेश्वर राम , उज्जवल आनंद , राजेंद्र राम , छोटू भाई , एलियस , मोहम्मद निसार हवारी , प्रमोद कुमार गुप्ता , मोहम्मद सितारे , मोहम्मद अशफाक सहित काफी संख्या में बच्चे भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0