मुरहू में खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी संगठन का विस्तार महत्वपूर्ण : जरिता लैफ्तलौंग

Feb 23, 2021 - 05:40
मुरहू में खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन
  • रांची : आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के झारखंड (ईस्ट) के प्रभारी जरिता लैफ्तलौंग व झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने मंगलवार को खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के मुरहू में बने कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के चैप्टर अध्यक्ष अनिल बड़ाईक सहित अन्य जिला पदाधिकारी मौजूद थे।
    ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के झारखंड ईस्ट की प्रभारी जरिता लैफ्तलौंग ने कहा कि खूंटी में प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन होना बहुत ही हर्ष का विषय है। प्रोफेशनल कांग्रेस का सभी जिलों में विस्तार एवं मजबूती से ही संगठन की पहचान स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस बुद्धिजीवियों को जोड़ते हुए जनसेवा का कार्य कर जनता में विश्वास जगा रही है और इस विश्वास को हमेशा कायम रखने की जरूरत है।

मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि खूंटी- मुरहू प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थान है। यहां देश की आजादी के समय कई प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेताओं का आगमन हुआ था। यह क्षेत्र राय बहादूर लक्ष्मी साहब का है। ऐसी जगहों पर प्रोफेशनल कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रोफेशनल कांग्रेस को मजबूती दिलाना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लखनऊ से आए हुए इंडस्ट्रियलिस्ट निशांत जायसवाल, जिला अध्यक्ष राम कृष्ण चौधरी, रांची चैप्टर जिलाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, पवन कुमार कश्यप, प्रदीप देवघरिया , रोहन बाखला, रवि मिश्रा, बसन्त सुरीन, बिपिन, लखन साव, पैलू मुंडा, अनिल बड़ाइक, नईमुद्दीन खान, नरेश तिर्की, सुनील महतो, विल्सन टोप्पो, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, सूरज झा, राहुल रे, आयुष अग्रवाल, विकी गोप ,पुनीत कुमार, गौरव आनंद सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0