रांची गोशाला का गोपाष्टमी महोत्सव 22 को

Nov 8, 2020 - 11:44
रांची गोशाला का गोपाष्टमी महोत्सव 22 को

रांची। गत दिनों रांची गोशाला की हुई कार्यसमिति की बैठक में गोपाष्टमी महोत्सव 22 नवंबर को सरकार के दिशा निर्देश पर मनाने का निर्णय लिया गया।
महोत्सव के लिए सर्वसम्मति से मुख्य संयोजक सज्जन सर्राफ व संयोजक अरुण बुधिया ,प्रदीप राजगढ़िया, राजेंद्र बंसल व प्रमोद सारस्वत को बनाया गया है।
रांची गौशाला, हरमू रोड में संयोजक अरुण बुधिया, प्रदीप राजगढ़िया, प्रमोद सारस्वत, राजेंद्र बंसल द्वारा गोपाष्टमी महोत्सव की रूपरेखा की तैयारी के लिए चर्चा की गई।
कोविड-19 को देखते हुए महोत्सव कमेटी के सदस्य सदर अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा को सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पूर्ण पालन करते हुए बनायेगी।
मुख्य संयोजक सज्जन सर्राफ ने रांची के सभी गो प्रेमियों से आग्रह किया है कि इस पावन पर्व पर गायों के चारे व खान-पान के लिए ज्यादा से ज्यादा दान देकर पुण्य के भागी बने।
वर्तमान में गौशाला के ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश बुधिया, शत्रुघ्न लाल गुप्ता ,ओम प्रकाश छापड़िया,ज्ञान प्रकाश जालान, रतन जालान, हरिकिशन बजाज, प्रकाश चंद्र सेठी, किशन लाल चौधरी, राजकुमार टिबड़ेवाल, राम रतन सराफ हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0