रांची पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

मोतियाबिंद के मरीजों का मेडिका हॉस्पिटल में मुफ्त ऑपरेशन सात फरवरी को

Feb 4, 2021 - 10:17
रांची पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

रांची: भगवान महावीर आई केयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा हिंदपीढ़ी स्थित रांची पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र शिविर में 104 रोगियों का परीक्षण हुआ। जिनमें से 15 रोगियों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। बुधवार को शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष सरताज वेलफेयर सोसाइटी के नईम अख्तर और रांची पब्लिक स्कूल के सचिव मो. तौहीद ने किया। उन्होंने कहा कि आंखों में रोशनी लौटाना पीड़ित मानवता की सेवा के तहत एक पुनीत कार्य है। इस कार्य के लिए अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। ऐसे शिविरों के आयोजन से रोगियों को आसानी से बीमारी का पता चलने के साथ ही उपचार का मार्ग भी प्रशस्त हो जाता है। मो. तौहीद और नईम अख्तर ने कहा कि इस तरह से शिविरों से लोगों को लाभ मिलता है। शिविर संयोजक नईम अख्तर ने बताया कि मोतियाबिंद पाए गए मरीजों का नि:शुल्क आॅपरेशन मेडिका अस्पताल में सात फरवरी को कराया जाएगा। रांची पब्लिक स्कूल के सचिव मो. तौहीद ने बताया कि समय-समय पर ऐसे कैंप आयोजित किए जाते रहे हैं। ताकि जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क मेडिकल सहायता मिल सके। साथ ही लोगों को नेत्रदान महादान के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर सरताज आलम अध्यक्ष प्रखंड कांग्रेस हिंदपीढ़ी, आफ़ताब आलम अध्यक्ष अल्पसंख्यक जेएमएम, अबुजर गफ़्फ़ारी लीडर डिफेन्स, फिरोज अंसारी पूर्व सचिव जेएमएम, नूर आलम अध्यक्ष आदर्श वेलफेयर सोसायटी,आज़ाद अली मुस्लिम विकास मंच, शबनम परवीन, वाइस प्रिंसिपल रांची पब्लिक स्कूल, मो. सरफराज आलम के अलावा परवेज आलम गुड्डू उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक जेएमएम, मो. इम्तियाज आलम, समाजसेवी जाहिद रज़ा, जमील अख्तर, मो. ज़ाकिर, रमज़ान, मो. सईद, शहबाज़ खान, सरफ़राज़ आलम, फरीदा बेग़म समेत कई लोगो ने कैम्प को कामयाब बनाने के लिए कार्य किया। कैम्प को कामयाब बनाने वालों का नईम अख्तर, मो तौहीद ने शुक्रिया अदा किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0